Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deepika Padukone ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना स्किन केयर रूटीन

December 4, 2022

Deepika Padukone ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना स्किन केयर रूटीन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपना स्किन केयर रूटीन शेयर किया है।दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी।दीपिका ने हाल ही अपनी ब्यूटी प्रोडक्ट लाइन लॉन्च की है। दीपिका पादुकोण अपनी ​​फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। इसके अलावा वह फेस एक्सरसाइज को लेकर पहले भी कई बार टिप्स दे चुकी हैं।दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक ग्लोइंग फोटो शेयर करते हुए अपना स्किन केयर रूटीन शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 82°E (@82e.official)

दीपिका ने अपने फोटो के साथ लिखा है, “कुछ इस तरह मैं अपनी स्किन को प्रिपेयर करती हूं। 1. सबसे पहले ठंडे पानी से मुंह धोती हूं। 2. चेहरे पर बर्फ लगाती हूं खुद को जल्दी उठाने के लिए। 3. सूखने तक थपथपाती हूं। 4. हथेली से अश्वगंधा वाला मॉश्चराइजर चेहरे और गर्दन पर लगाती हूं। 5. इसके बाद सनस्क्रीन क्रीम लगाती हूं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें