Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पार्किंग विवाद में चलीं 16 गोलियां, सिंगापुर से लौटे परमजीत की हत्या

November 7, 2026

पार्किंग विवाद में चलीं 16 गोलियां, सिंगापुर से लौटे परमजीत की हत्या

Parking Dispute Turns Fatal, Man Shot Dead : फरीदाबाद। सेक्टर-21C में धनतेरस की रात पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर परमजीत धनखड़ की हत्या कर दी।

आरोपी ने करीब 15 से 16 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक परमजीत धनखड़ मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। वो एक बड़ी नेशनल कंपनी में कार्यरत थे और नौकरी के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। महज दो दिन पहले ही वो अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए सिंगापुर से फरीदाबाद लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

परमजीत मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इस दौरान पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी मोहन उर्फ मोनू शर्मा के साथ उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी किसी ना किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। पांच दिन पहले भी आरोपी ने परमजीत के बेटे के साथ गाली-गलौज की थी. धनतेरस की रात पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर परमजीत पर गोलियां बरसा दीं। इससे परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें