Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली खछ्यांग ने विश्व बैंक के अध्यक्ष और आईएमएफ की महानिदेशक से की मुलाकात

December 9, 2022

ली खछ्यांग ने विश्व बैंक के अध्यक्ष और आईएमएफ की महानिदेशक से की मुलाकात

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 8 दिसंबर को चीन के आनहुई प्रांत के हुआंगशान शहर में अलग अलग तौर पर 7वें “1+6” गोलमेज वार्ता में भाग लेने आये विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की महानिदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की।  मलपास से मुलाकात करते हुए ली खछ्यांग ने कहा कि महामारी की रोकथाम व नियंत्रण के कदमों के अनुकूलन और समायोजन के साथ चीन की आर्थिक वृद्धि तेजी से बहाल होगी। चीन महामारी की रोकथाम व नियंत्रण और आर्थिक व सामाजिक विकास का बेहतर समन्वय करेगा, लोगों के जीवन की रक्षा करेगा और सामान्य उत्पादन व जीवन व्यवस्था को बनाए रखेगा।  ली खछ्यांग ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में, चीन और विश्व बैंक ने अच्छी साझेदारी और घनिष्ठ सहयोग बनाए रखा है, और ज्ञान व ऋण जैसे क्षेत्रों में उपयोगी सहयोग किया है। चीन द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने, समग्र नीति समन्वय को मजबूत करने, प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने, वैश्विक आर्थिक शासन का सुधार करने और विश्व अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद जटिल मुद्दों को संयुक्त रूप से हल करने को तैयार है।

ली खछ्यांग ने बताया कि चीन बाहरी दुनिया के लिए खुलने की मूल राष्ट्रीय नीति का पालन करता है, अंतर्राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी के मानकों को बेंचमार्क करने पर जोर देता है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत आर्थिक और व्यापारिक नियमों से जोड़ने, बाजारीकरण,वैधकरण,भूमंडलीकरण के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वातावरण तैयार करने में कायम रहता है, और सभी प्रकार के स्वामित्व वाले उद्यमों के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार करता है। चीन को दुनिया की जरूरत है, और दुनिया को चीन की जरूरत है। चीन हमेशा वैश्विक निवेश और व्यापार विकास के लिए एक उच्च स्थान रहा है। चीन में निवेश और सहयोग का विस्तार जारी रखने के लिए दुनिया भर की कंपनियों का स्वागत है। वहीं, मलपास ने कहा कि मौजूदा विश्व अर्थव्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और चीन चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्व बैंक महामारी की रोकथाम और नियंत्रण नीति का समायोजन करने के लिए चीन की सराहना करता है, चीन द्वारा खुलेपन का निरंतर विस्तार करने को देखकर प्रसन्न होता है, चीन के साथ साझेदारी के विकास को बहुत महत्व देता है और व्यापार, ज्ञान आदि क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने को तैयार है, ताकि दुनिया के समान विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मुलाकात करते हुए ली खछ्यांग ने कहा कि चीन आईएमएफ सहित सभी पक्षों के साथ समग्र नीति समन्वय को मजबूत करते हुए कर्ज और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का निपटारा करने और विश्व आर्थिक बहाली व सतत विकास को बढ़ावा देने में अधिक से अधिक योगदान देने को तैयार है। चीन जी-20 की ऋण निलंबन पहल को पूरी तरह से लागू करना और संबंधित सदस्य देशों के साथ निष्पक्ष और उचित ऋण पुनर्गठन योजना बनाना चाहता है। ली खछ्यांग ने बताया कि चीन सुधार और खुलेपन की मूल राष्ट्रीय नीति का पालन करता है, शांतिपूर्ण विकास के रास्ते का पालन करता है, उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ाना जारी रखता है, और विनिर्माण क्षेत्र के पूर्ण खुलेपन के आधार पर सेवा उद्योग के खुलेपन को बढ़ावा देता है। चीन एक उचित और संतुलित स्तर पर चीनी मुद्रा रनमिनबी की विनिमय दर की बुनियादी स्थिरता को बनाए रखेगा, जो अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता को बनाए रखने के लिए मददगार है।

वहीं, जॉर्जीवा ने कहा कि आईएमएफ चीन के साथ संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है और महामारी की रोकथाम नीतियों का अनुकूलन और समायोजन करने के लिए चीन की सराहना करता है। विश्वास है कि इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। आईएमएफ चीन के साथ घनिष्ठ सहयोग करने, समग्र-नीति समन्वय को मजबूत करने, विश्व अर्थव्यवस्था के विखंडन को रोकने और जलवायु परिवर्तन व ऋण जैसी आम चुनौतियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें