Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sukhbir Badal, Balwinder Bhunder व Harsimrat Kaur ने संसद के बाहर तख्ती पकड़ की बंदी सिंहों की रिहाई की मांग

December 10, 2022

Sukhbir Badal, Balwinder Bhunder व Harsimrat Kaur ने संसद के बाहर तख्ती पकड़ की बंदी सिंहों की रिहाई की मांग

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संसद के बाहर हाथ में तख्ती पकड़ कर बंदी सिंहों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा ट्वीट करते हुए लिखा, जब मानवाधिकारों के सिद्धांतों का प्रचार करते हुए, बिलकिस बानो के बलात्कारियों और पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किया जाता है, तो भारत सरकार हमारे बंदी सिंहों (सिख कैदियों) के लिए समान सहानुभूति क्यों नहीं दिखा सकती है, जो जेलों में सड़ रहे हैं।

अपने अगले ट्वीट में सुखबीर बादल ने लिखा, आज जब दुनिया मानवाधिकार दिवस मना रही है, मैं पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं कि वह गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व (2019 में) पर की गई अपनी घोषणा को भारत सरकार से अमल में लाएं और बिना किसी देरी के उनकी रिहाई के आदेश जारी करें। वरना हमारे लिए इस दिन को मनाने का कोई मतलब नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें