Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी के पहले हफ्ते पंजाब में प्रवेश होगी भारत जोड़ो यात्रा, हिस्सा बनने के लिए लोग इस नंबर पर करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

December 12, 2022

जनवरी के पहले हफ्ते पंजाब में प्रवेश होगी भारत जोड़ो यात्रा, हिस्सा बनने के लिए लोग इस नंबर पर करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बहुत जल्द पंजाब में प्रवेश करने वाली है। वहीं इस यात्रा कोई लेकर आज कांग्रेस संगठन के प्रभारी हरीश चौधरी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व विधायक विजय इंदर सिंगला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले हफ्ते में पंजाब आ रही है। यह यात्रा 10 दिन तक पंजाब में रहेगी।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अबतक 2745 किलोमीटर, 8 स्टेट और 48 जिलों का सफर तय कर चुकी है। पंजाब में यात्रा को लेकर दो रूट बने है जिसमे से एक रूट अगले दो तीन दिनों में फाइनल हो जाएगा। पहला रूट है शम्भू से जालंधर उसके बाद पठानकोट फिर माधोपुर। दूसरा जीरकपुर, कुराली, श्री आनंदपुर साहिब, पठानकोट से माधोपुर। इनमें से कोई एक रूट फ़ाइनल किया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजा वड़िंग, हरीश चौधरी एवं विजय इंदर सिंगला ने 8302211116 मिस काल नंबर जारी किया है। इस मिस काल नंबर पर काल करके यात्रा के लिए लोग खुद को रजिस्टर कर सकेंगे। 10 दिनों में एक दिन ये यात्रा हिमाचल में भी जायेगी। यह कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा नही बल्कि सभी वर्गों एवं देशवासियों की यात्रा है। यह यात्रा देश के विभिन्न मुद्दों को लेकर सविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिये यह यातरा शुरू की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें