Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी उद्योग व वाणिज्य संघ की 13वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा उद्घाटित

December 13, 2022

चीनी उद्योग व वाणिज्य संघ की 13वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा उद्घाटित

चीनी उद्योग व वाणिज्य संघ की 13वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा 11 दिसंबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुई। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के स्थाई सदस्य ली छांग ने इसमें भाग लिया और केंद्रीय कमेटी व राज्य परिषद की ओर से बधाई भाषण दिया।

उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद कॉमरेड शी चिनफिंग से केंद्रित केंद्रीय कमेटी ने निजी अर्थव्यवस्था के विकास का समर्थन करने के लिए सुधार के सिलसिलेवार कदम उठाये हैं, और लगातार निजी अर्थव्यवस्था के विकास के लिये बेहतर वतावरण बनाने की बड़ी कोशिश की। चीन में निजी अर्थव्यवस्था के पैमाने और ताकत में बहुत सुधार हुआ है। विकास को बढ़ावा देने, रोजगार को मजबूत करने, जन-जीवन का सुधार करने, सृजन को मजबूत करने, सुधार को गहन करने और खुलेपन का विस्तार करने आदि पक्षों में इसने अनिवार्य महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। साथ ही चीनी उद्योग व वाणिज्य संघ के विभिन्न स्तरीय विभागों ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

बधाई संदेश में यह भी कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने नये युग में और नये रास्ते पर सीपीसी व चीन का विकास करने और दूसरे सौ वर्षीय लक्ष्य को पूरा करने के लिये आगे बढ़ाने की दिशा दिखायी, और कार्रवाई करने का मार्गदर्शन भी निश्चित किया। चीनी उद्योग व वाणिज्य संघ के विभिन्न स्तरीय विभागों को इसके आधार पर काम करना चाहिये।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें