Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत इलेक्ट्रिक पावर ने 2022 में 5.05 अरब युआन का अचल संपत्ति निवेश पूरा किया

December 15, 2022

तिब्बत इलेक्ट्रिक पावर ने 2022 में 5.05 अरब युआन का अचल संपत्ति निवेश पूरा किया

चीन की स्टेट ग्रिड की तिब्बत इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने 13 दिसंबर को बताया कि इस साल से तिब्बत इलेक्ट्रिक पावर ने निवेश बढ़ाना जारी रखते हुए अपनी बुनियादी समर्थन और निवेश संवर्द्धन की भूमिका को पूरी तरह निभाया। और कुल  5.05 अरब युआन का अचल संपत्ति निवेश पूरा किया।

तिब्बत इलेक्ट्रिक पावर के अनुसार पूरे साल उसने परियोजना निर्माण में किसानों और चरवाहों की आय में 11 करोड़ युआन की वृद्धि की है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश द्वारा अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए कुछ अस्थायी कदम उठाए जाने के बाद निर्माण सेवाओं के लिए 58 करोड़ युआन का भुगतान किया गया है और निर्मित हो रही परियोजनाओं में श्रमिकों को 9 करोड़ युआन का वेतन दिया गया ।

तिब्बत इलेक्ट्रिक पावर ने उद्यमों को परेशानी से बाहर निकालने में मदद करने के लिए कई कदम उठाये। उसने सामग्री की खरीद में, विभिन्न स्थानों में दूरस्थ मूल्यांकन के माध्यम से लगभग 2.75 अरब युआन का खरीद कार्य पूरा किया,  5822 गारंटी जमा बीमा लेनदेन किए, और 68.6 करोड़ युआन की जमा राशि जारी की, आपूर्तिकर्ताओं के लिए 60 लाख युआन से अधिक की बचत की। और साथ ही छोटे और सूक्ष्म उद्यमों, व्यक्तिगत औद्योगिक और वाणिज्यिक परिवारों, शहरी और ग्रामीण निवासियों के कुल 4 लाख 15 हजार 8 सौ व्यक्तियों के लिए बिजली शुल्क के लिए 6 महीने की आस्थगित भुगतान अवधि लागू की गई है, और कुल 65.8 लाख युआन का विलंब शुल्क कम किया गया या उसमें छूट दी गयी। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें