Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोप15: प्रमुख और कठिन मुद्दों को उच्च स्तरीय सम्मेलनों के माध्यम से सुलझाया जाएगा

December 15, 2022

कोप15: प्रमुख और कठिन मुद्दों को उच्च स्तरीय सम्मेलनों के माध्यम से सुलझाया जाएगा

संयुक्त राष्ट्र “जैव विविधता संधि” के हस्ताक्षरकर्ताओं के 15वें सम्मेलन (कोप15) के अध्यक्ष चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री हुआंग रुनछ्यु ने 13 दिसंबर को कनाडा के मॉन्ट्रियल में कहा कि उच्च-स्तरीय सम्मेलनों के माध्यम से कुछ प्रमुख और कठिन मुद्दों को हल करने के लिए सहमतियां संपन्न की जाएंगी। अनुमान है कि 17 दिसंबर तक कुछ प्रमुख तत्वों को छोड़कर दूसरे चरण के सम्मेलन के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक परिणाम “पोस्ट-2020 वैश्विक जैव विविधिता रूपरेखा” शानदार होगी।                             

हुआंग रुनछ्यु ने उसी दिन कोप15 के दूसरे चरण के सम्मेलन के दूसरे सत्र की न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि वर्तमान में सम्मेलन की प्रक्रिया का आधा रास्ता तय हो चुका है। सभी पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद “रूपरेखा” के निष्कर्ष को बढ़ाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। 10 दिसंबर तक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण लेकिन कम विवादास्पद मुद्दों को पारित किया गया है, जो सभी निर्णयों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा हैं। 12 से 14 दिसंबर तक “रूपरेखा” के प्रमुख मुद्दों पर उन्नत मसौदा संस्करण बनाया जाएगा, केवल उन मुद्दों को छोड़ा जाएगा, जिन्हें उच्च-स्तरीय राजनीतिक प्रचार की आवश्यकता है या अन्य मुद्दों से जुड़े हुए हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 155 अनुबंधित पक्षों और 2 पर्यवेक्षक देशों के 167 मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधियों ने 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित होने वाले उच्च स्तरीय सम्मेलन में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है, जबकि 71 अंतरराष्ट्रीय संगठनों और संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। 118 मंत्रियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 35 प्रमुखों ने उच्च स्तरीय सम्मेलन में भाषण देने की बात कही।  हुआंग रुनछ्यु ने कहा कि उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित करना सम्मेलन की सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मंत्रियों के भाषण और प्रतिबद्धताएं वैश्विक जैव विविधता संरक्षण पर राजनीतिक सहमति बनाने में मदद करेंगी। साथ ही, वार्ता और परामर्श ने तकनीकी स्तर पर कई समस्याएं छोड़ी हैं, जो बहुत जटिल और महत्वपूर्ण हैं। हम राजनीतिज्ञों के निर्णय की क्षमता पर विश्वास करते हैं और मानते हैं कि वे जवाब ढूंढ पाएंगे। हम उन्हें परामर्श में शामिल होने और संयुक्त रूप से इन महत्वपूर्ण और कठिन मुद्दों के समाधान को बढ़ाने के लिए आमंत्रित करेंगे। हुआंग रुनछ्यु ने सभी पक्षों से अधिक साहस, ज्ञान और दृढ़ संकल्प दिखाने, पूरी तरह से ईमानदारी, लचीलापन और सहिष्णुता दिखाने, अंतर को कम करने और विभाजन को पाटने, एक दूसरे की ओर चलने और अंतिम लक्ष्य की प्राप्ति को बढ़ाने का आह्वान किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें