Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर पुलिस ने ज़ीरा शराब फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर किया मामला दर्ज

December 17, 2022

फिरोजपुर पुलिस ने ज़ीरा शराब फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर किया मामला दर्ज

फिरोजपुर थाना सदर जीरा की पुलिस ने ज़ीरा की शराब फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा 14 नामजद व्यक्तियों पर अलग-अलग धराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि कल तक मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग में पूरे मामले का हल होने की बात कही जा रही थी। आज सुबह खुद कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल धरने वाली जगह पर प्रदर्शनकारियों से मिलकर इंसाफ का भरोसा दिलवाया था लेकिन उसके बावजूद आज देर शाम फिरोजपुर पुलिस जीरा के सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें