Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देश सहयोग के राष्ट्रीय समन्वयकों के 17वें सम्मेलन में वीडियो भाषण दिया

December 18, 2022

वांग यी ने चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देश सहयोग के राष्ट्रीय समन्वयकों के 17वें सम्मेलन में वीडियो भाषण दिया

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 16 दिसंबर को चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देश सहयोग के राष्ट्रीय समन्वयकों के 17वें सम्मेलन में वीडियो भाषण दिया। वांग यी ने सहयोग की शुरुआत के 10 साल के इतिहास की समीक्षा की और इस बात पर जोर दिया कि चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध, एक-दूसरे के पूरक विकास लाभ, मजबूत सहयोग की जरूरतें और सामान्य पुनरुद्धार की इच्छाएं हैं। वे प्राकृतिक साझेदार हैं। अंतरराष्ट्रीय स्थिति में आए व्यापक बदलाव के बावजूद हमें पेइचिंग शिखर सम्मेलन में संपन्न सहमति को लागू करने पर ध्यान देना चाहिए और सहयोग को अधिक लचीले, समन्वित, खुले और आपसी लाभ की दिशा में बढ़ाना चाहिए।

वांग यी ने चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग को गहरा करने के लिए चार सुझाव दिए, पहला, एकता और मित्रता को बनाए रखें। मित्रता यूरोप के प्रति चीन की नीति की मुख्य धारा है, और सहयोग यूरोप के प्रति चीन की नीति का सामान्य लक्ष्य है। दूसरा, तालमेल पर जोर दें। चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग चीन-यूरोप सहयोग का एक अभिन्न अंग है। बाजार के नियमों और यूरोपीय संघ के मानकों का पालन करें और यूरोप को अधिक संतुलित विकास हासिल करने में मदद करें। तीसरा, खुलेपन और उभय जीत का पालन करें। चीन बाहरी दुनिया के लिए अपने खुलेपन का दृढ़ता से विस्तार करेगा, मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों से अधिक बेहतर उत्पादों का आयात करना जारी रखेगा, और चीन में मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के उद्यमों के साथ समान व्यवहार करेगा। चौथा, व्यावहारिक और समावेशी का पालन करें। चीन कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात, ई-कॉमर्स, वित्त, इंटरकनेक्शन और कर्मियों के आदान-प्रदान की सुविधा के क्षेत्रों में और नए कदम उठाने को तैयार है। सम्मेलन वीडियो के रूप में आयोजित हुआ। इसमें चीनी विदेश मंत्रालय के चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देश सहयोग के विशेष प्रतिनिधियों और मध्य व पूर्वी यूरोपीय सदस्य देशों के राष्ट्रीय समन्वयकों ने भाग लिया। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें