Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

7वां चीन ग्लोबल थिंक टैंक इनोवेशन वार्षिक सम्मेलन आयोजित 

December 18, 2022

7वां चीन ग्लोबल थिंक टैंक इनोवेशन वार्षिक सम्मेलन आयोजित 

ग्लोबल थिंक टैंक की मेजबानी और समकालीन चीन व विश्व अध्ययन संस्थान द्वारा समर्थित 7वां चीन ग्लोबल थिंक टैंक इनोवेशन वार्षिक सम्मेलन 15 दिसंबर को पेइचिंग में आयोजित हुआ। दुनिया भर के विद्वानों ने महामारी के बाद के युग में चीन-अमेरिका प्रतियोगिता और सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विकास और सहयोग, चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण और खुलेपन व सहयोग, बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में चीनी और यूरोपीय थिंक टैंक के बीच आदान-प्रदान आदि विषयों पर गहन चर्चा की। ग्लोबल थिंक टैंक को अंतरराष्ट्रीय सहयोग, मानविकी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाने पर जोर दिया गया है।

चाइना इंटरनेशनल पब्लिशिंग ग्रुप के निदेशक तू चानयुआन ने कहा कि दुनिया बड़ी चुनौतियों और अनिश्चितताओं से भरे एक बदलते युग का सामना कर रही है। एक साथ मुश्किलों को दूर करने के रास्ते पर सभी देशों को विश्वास रखने, ज्ञान देने के लिए एकजुट होने, सुझाव देने और थिंक टैंक की जिम्मेदारियों और मिशनों को संभालने की आवश्यकता है। थिंक टैंक को सभ्यता के आदान-प्रदान के अनुसंधान व अभ्यास का क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय संचार के लिए प्रतिभा केंद्र बनना चाहिए।

अमेरिकी विदेश संबंध परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड हास का मानना ​​है कि थिंक टैंक देशों के बीच संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और उनका मूल्य अकादमिक जगत में और सरकारों के बीच उनकी अनूठी स्थिति में निहित है। थिंक टैंक विशिष्ट नीतिगत मुद्दों के विश्लेषण में लगे हुए हैं, और उन पर देश और सरकार को नीतिगत सिफारिशें प्रदान करने और जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के थिंक टैंक संवादों और सम्मेलनों में भाग ले सकते हैं, ताकि वैश्विक मुद्दों पर संयुक्त रूप से चर्चा की जा सके। साथ ही अकादमिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत किया जा सके, मतभेदों को दूर किया जा सके और नए समाधान निकाले जा सकें। वर्तमान इनोवेशन वार्षिक सम्मेलन ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजित हुआ। इसने दुनिया भर के 30 से अधिक जाने-माने थिंक टैंकों के प्रमुखों और वरिष्ठ शोधकर्ताओं को आकर्षित किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें