Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फीफा विश्व कप में चीनी तत्व और चीनी ब्रांड चमके हैं : कतर में चीनी राजदूत

December 20, 2022

फीफा विश्व कप में चीनी तत्व और चीनी ब्रांड चमके हैं : कतर में चीनी राजदूत

फीफा विश्व कप का फाइनल मैच कतर में स्थानीय समयानुसार 18 दिसंबर की रात को दोहा के लूसर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर चैंपियनशिप जीती। कतर में चीन के राजदूत चो च्येन ने कहा कि कतर विश्व कप में चीनी तत्व और चीनी ब्रांड चमके हैं।

राजदूत चो च्येन ने एक साक्षात्कार में कहा कि विश्व कप में चीनी तत्वों की लोकप्रियता चीन-कतर सहयोग के महान विकास का प्रतिबिंब है। चीन-कतर आर्थिक और व्यापार सहयोग हाल के वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि साल 2020 से, चीन क्रमशः दो वर्षों में कतर का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और आयात स्रोत देश बन गया है। इसके अलावा, चीन कतर का सबसे बड़ा निर्यात लक्ष्य देश है। इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन-कतर व्यापार की मात्रा लगभग 19.5 अरब डॉलर है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 66 फीसदी अधिक है। उनके परिचय के अनुसार, कतर विश्व कप की तैयारी में कई चीनी उद्यमों ने भाग लिया। चीनी उद्यम ने फीफा विश्व कप के लूसर स्टेडियम, कतर की पहली हरित सौर फोटोवोल्टिक परियोजना का निर्माण किया। साथ ही, चीन ने कतर को आरामदायक नई ऊर्जा यात्री बसें प्रदान कीं, और कतर को उन्नत इंटरनेट दूरसंचार उपकरण भी दिए। साक्षात्कार के अंत में, राजदूत चो च्येन ने आशा व्यक्त की कि चीन और कतर द्विपक्षीय सहयोग को और विकसित करने और सहयोग को गहरा करने के अवसर को जब्त करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें