Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir के शोपियां में कश्मीरी पंडित के हत्यारे सहित लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

December 20, 2022

Kashmir के शोपियां में कश्मीरी पंडित के हत्यारे सहित लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जिसमें एक कश्मीरी पंडित का कथित हत्यारा भी शामिल है। संयुक्त बलों को आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद शोपियां के मुंझ मार्ग इलाके में एक घेराबंदी और तलाशी अभियान के शुरु किया गया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गयी।

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘जब इलाके की घेराबंदी की जा रही थी उसी समय वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरु कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए।’’ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मारे गए दोनों लोगों की पहचान शोपियां के लतीफ लोन और अनंतनाग के उमैर नजीर के रुप में की है। श्री कुमार ने कहा, ‘‘लतीफ लोन एक कश्मीरी पंडित श्री पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और उमर नजीर नेपाल के बहादुर थापा की हत्या के पीछे था।’’उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें