Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए साल में अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला में संपत्तियां खरीदने का मौका, 2 जनवरी से शुरू होगी ई-नीलामी

December 20, 2022

नए साल में अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला में संपत्तियां खरीदने का मौका, 2 जनवरी से शुरू होगी ई-नीलामी

चंडीगढ़: इस नए साल अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न शहरों में स्थित प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी करने के लिए तैयार है। ई-नीलामी के लिए रखी जा रही साइटों में 52 आवासीय भूखंड, 12 दुकान स्थल, 14 एससीओ और एक स्कूल स्थल शामिल हैं। आवास और शहरी विकास विभाग के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि ई-नीलामी 2 जनवरी, 2023 को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 12 जनवरी, 2023 को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि आवासीय भूखंडों की कीमत 15.69 लाख से शुरू होगी, व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत 47.40 लाख से शुरू होगी। पुडा एवेन्यू, गुरदासपुर स्थित स्कूल की साइट की कीमत 6.86 करोड़ रखी गई है। यह साइट 3440 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। उन्होंने कहा कि सफल बोलीदाताओं को जहां 25 प्रतिशत भुगतान पर संपत्तियों का कब्जा मिलेगा, वहीं शेष राशि 9.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ किश्तों में देय होगी।

आरक्षित मूल्य, स्थान योजना, भुगतान योजना आदि सहित संपत्तियों से संबंधित विवरण ई-नीलामी शुरू होने से पहले पोर्टल www.puda.e-auctions.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि इच्छुक बोलीकर्ता अपनी रुचि वाली साइटों के लिए बोली लगाने से पहले विवरण देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें