Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिब्बत में ई-कॉमर्स का तेज विकास

December 22, 2022

तिब्बत में ई-कॉमर्स का तेज विकास

चीनी प्रसिद्ध ई-कॉमर्स उद्यम चिंगतोंग (जेडी) ने वर्ष 2011 में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में स्व-संचालित वितरण स्टेशन स्थापित किया, जिससे छोटे और मध्यम आकार की डिलीवरी सेवा शुरू हुई। वर्ष 2015 में जेडी ने तिब्बत में बड़े आकार की डिलीवरी व्यवसाय शुरू किया। फिर वर्ष 2017 में जेडी ने तिब्बत में अपना भंडारण और रसद केंद्र खोला, जो तिब्बत में ई-कॉमर्स कंपनियों का पहला लॉजिस्टिक्स पार्क है। इससे तिब्बत में उपभोक्ताओं को पहली बार एक दिन में डिलीवरी पहुंचने की सुविधा मिली। दिसंबर 2020 तक जेडी का लॉजिस्टिक्स पार्क तिब्बत में सार्वजनिक भंडारण और वितरण केंद्र बनाया गया। 80 प्रतिशत माल तिब्बत में ही भेजे जाते हैं।

पिछले दस सालों में तिब्बत में ई-कॉमर्स का तेज विकास हुआ। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में तिब्बत में ऑनलाइन खुदरा बिक्री 18 अरब 97 करोड़ युआन रही, जो वर्ष 2015 की 45 गुणा है। तिब्बत में ई-कॉमर्स के विकास के चलते किसानों और चरवाहों का ई-कॉमर्स में भाग लेने का उत्साह बढ़ रहा है। वर्ष 2021 में तिब्बत में 2 हजार से अधिक ई-कॉमर्स लाइव प्रसारण हुए, जिसकी बिक्री 3 करोड़ युआन से अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें