Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 24 व 25 दिसंबर को होगी 10वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप

December 24, 2022

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 24 व 25 दिसंबर को होगी 10वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप

चंडीगढ़: नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के सहयोग से 24 और 25 दिसंबर, 2022 को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 10वीं नेशनल गतका (लड़के) चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के 16 राज्यों की गतका टीमें हिस्सा लेंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महासचिव राजदीप सिंह बाली और वित्त सचिव सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सहयोग से आजोजित की जा रही इन दो दिवसीय गतका प्रतियोगिताओं के दौरान फ्री-स्टिक और गतका-स्टिक श्रेणी में टीम व व्यक्तिगत स्पर्धा में आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-18, अंडर-22 व अंडर-25 में गतका टीमों के मुकाबले होंगे। उन्होंने वताया कि विजेता टीमों और भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय गतका संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सुनील रयात संयुक्त निदेशक खेल विभाग चंडीगढ़, विश्वविद्यालय के उप निदेशक खेल राकेश मलिक, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुट्रेला एम.सी. और गुरुद्वारा अस्थापन कमेटी सेक्टर 22 के अध्यक्ष गुरजोत सिंह साहनी संयुक्त रूप से करेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें