Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

France की World Cup Winning Team के सदस्य Blaise Matuidi ने Football से लिया संन्यास

December 24, 2022

France की World Cup Winning Team के सदस्य Blaise Matuidi ने Football से लिया संन्यास

पेरिसः फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे ब्लेज मटुइदी ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की हैं। पैंतीस वर्षीय मटुइदी 2018 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी टीम के सदस्य थे। उन्होंने फ्रांस की तरफ से 84 मैच खेले। इस मिडफील्डर ने राष्ट्रीय टीम की तरफ से अपना आखिरी मैच तीन साल पहले खेला था।

मटुइदी ने ट्विटर पर लिखा,‘‘ फुटबॉल, मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं। फुटबॉल तुमने मुझे बहुत कुछ दिया लेकिन अब अलविदा कहने का समय आ गया है। मैंने अपने सपने को जिया।’’ उनके रहते हुए पेरिस सेंट जर्मेन ने चार बार फ्रेंच लीग का खिताब जीता। मटुइदी की मौजूदगी में इटली के युवेंटस ने लगातार तीन बार खिताब जीते।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें