Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा- इनका काम डर और नफरत फैलाना

December 24, 2022

Rahul Gandhi ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा- इनका काम डर और नफरत फैलाना

नई दिल्लीः राहुल गांधी ने शनिवार को बदरपुर बॉर्डर पर हरियाणा की अपनी यात्रा समाप्त करते हुए और दिल्ली की अपनी यात्रा प्रारंभ करते हुए बदरपुर बॉर्डर पर एक मंच से लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में अगर कोई चलते-चलते गिरता है, तो उसको फौरन उठा लेते हैं। कल कोई गिरा था, उसको तुरंत उठा लिया। उससे यह नहीं पूछा कि तुम हिंदू हो, मुसलमान, सिख या ईसाई हाे, इस यात्रा का यही मकसद है। सबको जोड़ना, प्यार बांटना, प्यार फैलाना इस यात्र का असली मकसद है। इस यात्रा के अंदर पूरा हिंदुस्तान है, प्यार है, मोहब्बत है यह यात्रा बेरोजगारी, महंगाई डर और नफरत के खिलाफ है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं, लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के ‘बाजार’ में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले सालों में आप इनकी पॉलिसीज देख लीजिए और यूपीए की पॉलिसीज देख लीजिए। मैं आपसे पूछता हूं, इन्होंने जीएसटी से आपका डर मिटाया क्या? इन्होंने कोविड-19 में आपका डर मिटाया क्या? जब किसानों की कर्ज माफी नहीं होती है, तो उनका डर मिटता है क्या? उन्होंने नोटबंदी से आपका डर मिटाया? बेरोजगारी से आपका डर मिटा क्या ? तो वर्तमान सरकार की सारी की सारी पॉलिसी डर बढ़ाने की हैं ,मिटाने की नहीं है। यह लोग चाहते हैं कि किसान, मजदूर, युवा सब के दिल में डर हो। क्योंकि यह लोग इस डर को ही नफरत में बदलते हैं।

अंत में राहुल गांधी ने कहा कि आप सोचो जब आपको डर लगता है, तभी आपके दिल में नफरत पैदा होती है। यही आरएसएस के लोग करते हैं। डर पैदा करते हैं, फिर नफरत फैलाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम कन्याकुमारी से चलकर यहां तक आ गए, आप लोगों ने हमें शक्ति दी है। आप लोगों की वजह से आप लोगों के प्यार की वजह से हमें शक्ति मिली। मैं कहना चाहूंगा कि हर राज्य के हर जगह के लोगों ने मुझे खूब प्यार दिया और दिल्ली बॉर्डर आते ही आप लोगों का अपार समर्थन और प्यार मिला है। उसका भी मैं बहुत धन्यवाद करता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें