Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

MBBS स्टूडेंट्स की हड़ताल 54वें दिन खत्म, सोमवार से कक्षाओं में वापस लौटेंगे छात्र

December 24, 2022

MBBS स्टूडेंट्स की हड़ताल 54वें दिन खत्म, सोमवार से कक्षाओं में वापस लौटेंगे छात्र

रोहतक: बांड पालिसी के खिलाफ धरने पर बैठे रोहतक पीजीआईएमएस के छात्र-छात्रों की हड़ताल 54वें दिन खत्म हो गई। कल दोपहर से आमरण अनशन पर बैठे एमबीबीएस स्टूडेंट्स के धरनास्थल पर पीजीआईएमएस की उपकुलपति डॉ अनीता सक्सेना पहुंची। जहां उन्होंने छात्र-छात्रों को जूस पिला कर अनशन खत्म करवाया।

54वें दिन के लंबे संघर्ष के बाद आज आखिरकार MBBS स्टूडेंट्स की हड़ताल खत्म हो गई। बांड पॉलिसी के विरोध में 1 नवंबर से स्टूडेंट्स पीजीआईएमएस परिसर में ही धरने पर बैठे थे। सरकार की तरफ से बांड पॉलिसी में संशोधन करने के बाद छात्रों ने हड़ताल को खत्म कर दिया है। छात्र प्रतिनिधि मंडल और सरकार की कई दौर की वार्ता के बाद बांड पॉलिसी की रकम को सरकार ने 4 लाख से घटाकर 3 लाख कर दिया था, साथ ही सर्विस नियर में संशोधन करते हुए सरकार ने 7 साल को 5 वर्ष किया था। छात्रों को यह भरोसा दिलाया था कि उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी और यदि उन्हें सरकारी नौकरी नहीं दी जाती है तो उन्हें बांड की रकम नहीं भरनी होगी।

वहीं छात्रों का कहना है कि बांड पॉलिसी में संशोधन करने के बाद उसकी अधिसूचना 21 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। पॉलिसी में संशोधन करना यह दर्शाता है कि छात्रों के इस आंदोलन की जीत हुई है। छात्र अपनी इस जीत से काफी उत्साहित और खुश नजर आए साथ ही उनका कहना था कि 2 दिनों से छात्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पर विचार विमर्श कर रहे थे और सोमवार से सभी छात्र छात्राये कक्षाओ में लौट जाएंगे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें