Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking : हरियाणा सरकार गुड गवर्नेंस डे पर 118 अफसरों और कर्मचारियों को करेगी सम्मानित

December 25, 2022

Breaking : हरियाणा सरकार गुड गवर्नेंस डे पर 118 अफसरों और कर्मचारियों को करेगी सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार गुड गवर्नेंस डे पर 118 अफसरों और कर्मचारियों को सम्मानित करने जा रही है। नेशनल हेल्थ मिशन विभाग में डायरेक्टर जनरल डॉ वीरेंद्र बंसल सहित 5 अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। पंचकूला में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में CM मनोहर लाल स्टेट लेवल अवॉर्ड और स्टेट फ्लैगशिप स्कीम अवॉर्ड देंगे।

पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर राजीव समेत कुल 14, शिक्षा विभाग में एडिशनल डायरेक्टर विवेक कालिया समेत 5, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग में चीफ कंट्रोलर ऑफ फाइनेंस बीबी गुप्ता समेत 7, राजस्व विभाग में टेक्निकल डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह समेत 4, बागवानी विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर रणबीर सिंह समेत 7, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर आदित्य प्रताप डबास, विकास एवं पंचायत विभाग में एक्सईएन नवदीप आनंद समेत 7 को स्टेट लेवल अवॉर्ड दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें