Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर में सिविल अस्पताल की लापरवाही, शव को लावारिस बता किया संस्कार, परिजनों का हंगामा

December 25, 2022

गुरदासपुर में सिविल अस्पताल की लापरवाही, शव को लावारिस बता किया संस्कार, परिजनों का हंगामा

गुरदासपुर: जिले के सिविल अस्पताल की लापरवाही के चलते हादसे के बाद रेलवे लाइन पर लावारिस हालत में मिले शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों को जब शव नहीं मिला तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके साथ ही सिविल अस्पताल प्रशासन अपनी इस गलती के बाद खामोश हो गया है।

बता दें यह घटना गुरदासपुर के बटाला के सिविल अस्पताल की है। जहां शनिवार शाम सड़क हादसे में गांव घसीतपुर के सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया ताकि पोस्टमार्टम हो सके, लेकिन रविवार की सुबह जब परिजन व पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पहुंची तो शवगृह में शव नहीं था।

72 घंटे पहले रेलवे पुलिस ने लावारिस लाश सिविल अस्पताल में रखवाई थी। शिनाख्त के लिए उसे 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।रविवार की सुबह उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाना था, लेकिन सिविल अस्पताल के कर्मचारी ने मृतक सुखविंदर के शव को दाह संस्कार के लिए भेज दिया। जब परिजन सुखविंदर सिंह का शव लेने पहुंचे तो पूरा मामला सामने आया। परिजन शव सौंपने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की मांग की है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें