Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों का एक सुंदर गुलदस्ता: MP Manish Tewari

December 25, 2022

भारत विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों का एक सुंदर गुलदस्ता: MP Manish Tewari

नवांशहर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी क्रिसमस के पावन अवसर गांव ऑड के चर्च में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक खूबसूरत गुलदस्ते की तरह है जहां विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग फूलों की तरह एक साथ रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं।

इस दौरान क्रिसमस के पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपसी भाईचारे व सद्भावना के विचार रखती है। पार्टी के नेताओं ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए बार-बार अपने प्राणों की आहुति दी है। क्रिसमस का त्योहार हमें आपसी भाईचारे और सद्भावना के साथ रहने का संदेश देता है। हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए और सब की भलाई के लिए काम करना चाहिए। भारत देश एक खूबसूरत गुलदस्ते की तरह है जहां विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग फूलों की तरह एक साथ रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं।

इस दौरान पादरी अमृत संधू,दरवजीत सिंह पुनि, सुखविंदर सिंह धावा सैनी, सरपंच जोगराज औड़, सरपंच हरपीत सिंह मीरपुर लख्खा, जितेन्द्र कौर मुंगा, शुभ सैनी, पंच सुरिंदरपाल, पंच विशाल, भूपेंद्र सिंह राजा पंच, पंच कुलविदर बेगमपुर, ताजिदर सैनी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें