Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

फुल्लां वाला चौक के निकट दातर के बल पर कारोबारी से आई फोन लूटने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

December 26, 2022

फुल्लां वाला चौक के निकट दातर के बल पर कारोबारी से आई फोन लूटने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

जालंधर: 2 दिन पहले फुल्लां वाला चौक के निकट कारोबारी से दातर के बल पर आईफोन 12-प्रो लूटने वाले तीन लुटेरों को थाना-4 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। हालांकि एक लुटेरा अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज सिंह उर्फ सनी निवासी पक्का बाग, मानव उर्फ लोहा निवासी अली मोहल्ला तथा राहुल उर्फ काली निवासी अली मोहल्ला के तौर पर हुई है।

सब-इंस्पैक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि विक्रम पटिल निवासी महेंद्रू मोहल्ला ने 23 दिसंबर की रात पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी थी कि फुल्लां वाला चौक के निकट उसे व उसके कर्मचारी को बिना नंबर के एक्टिवा पर सवार चार लुटेरों ने दातर तथा अन्य हथियार के साथ मारपीट करते हुए आईफोन 12-प्रो लूट लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने विक्रम पटिल के बयान पर आई.पी.सी. की धारा-341, 379 के तहत मामला दर्ज करते हुए मौके वारदात के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी खंगाले तो उनमें से एक कैमरे में लूट की पूरी वारदात कैद हो चुकी थी जिस उपरांत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली।

इस दौरान पुलिस ने मानवीय तथा टैक्नीकल जांच के उपरांत सबसे पहले धीरज तक पहुंची और उसकी निशानदेही पर राहुल और लोहा को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि इनकी निशानदेही पर हाथ में दातर लेकर कारोबारी को डराने वाले युवक की भी पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चौथा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्तार में होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें