Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने David Warner

December 27, 2022

अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने David Warner

मेलबर्नः डेविड वॉर्नर अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को यहां रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 200 रन बनाए। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में जनवरी 2020 के बाद पहला शतक है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें क्रिकेटर बने वॉर्नर से पहले पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने थे।

पोटिंग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी 2006 में सिडनी में यह उपलब्धि हासिल की थी। पोटिंग ने तब दोनों पारियों में शतक (120 और नाबाद 143 रन) बनाए थे। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (218) ने फरवरी 2021 में भारत के खिलाफ चेन्नई में यह कारनामा किया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 100 मैच कॉलिन कॉउड्रे ने खेले थे और उन्होंने इसमें इसमें शतक भी जड़ा था। उनके बाद जावेद मियांदाद, गार्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम उल हक, पोटिंग, ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला, रूट और वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया। वॉर्नर ने 81वां रन पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन भी पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के आठवें बल्लेबाज हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें