Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

America में बर्फीले तूफान का कहर, 5 हजार से अधिक उड़ानें हुई रद्द

December 27, 2022

America में बर्फीले तूफान का कहर, 5 हजार से अधिक उड़ानें हुई रद्द

वाशिंगटनः अमेरिका में बर्फीले तूफान के कारण 5,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वॉशिंगटन पोस्ट ने यह रिपोर्ट दी है। इससे पहले मीडिया ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका में सोमवार सुबह तक कड़ाके की ठंड और तूफान से संबंधित घटनाओं के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बर्फीले तूफान के कारण सोमवार शाम पांच हजार 500 से अधिक उड़ाने रद्द की गई है।

जानकारी के अनुसार, कोलोराडो, इलिनोइस, कंसास, केंटकी, मिशिगन, मिसौरी, नेब्रास्का, न्यूयॉर्क, ओहियो, ओक्लाहोमा, टेनेसी और विस्कॉन्सिन जैसे कम से कम 12 प्रांतों में कुल 50 मौतों की सूचना दी है। पूर्वोत्तर न्यूयॉर्क राज्य के बफ़ेलो शहर में सप्ताहांत में एक मीटर से अधिक बर्फ गिरने से सबसे अधिक लोग हताहत हुए है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार शाम तक कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें