Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज कुमार संतोषी की फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध का मोशन पोस्टर रिलीज

December 28, 2022

राज कुमार संतोषी की फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध का मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। राजकुमार संतोषी लंबे अरसे के बाद गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म बना रहे हैं।गांधी गोडसे एक युद्ध की कहानी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विपरीत विचारधाराओं को दिखाने वाली फिल्म है। फिल्म का निर्माण संतोषी प्रोडक्शंस के साथ पीवीआर पिक्चर्स ने किया है। संगीत एआर रहमान का है।इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।

मोशन पोस्टर में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के किरदारों को आमने-सामने दिखाया गया है और इन्हें निभाने वाले कलाकारों को इंट्रोड्यूस किया गया है। महात्मा गांधी का रोल दीपक अंतानी निभा रहे हैं, जबकि चिन्मय मांडलेकर नाथूराम गोडसे के किरदार में नजर आएंगे। असगर वजाहत ने फिल्म की कहानी लिखी है, जिस पर स्क्रीनप्ले संतोषी ने तैयार है।यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें