Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लतीफपुरा मामला: केंद्रीय मंत्री Som Parkash ने CM Mann को लिखा पत्र, की पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की अपील

December 28, 2022

लतीफपुरा मामला: केंद्रीय मंत्री Som Parkash ने CM Mann को लिखा पत्र, की पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की अपील

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। जिसके जरिए उन्होंने सीएम मान का ध्यान जालंधर के लतीफपुरा गांव की ओर खिंचा है। उन्होंने कहा जालंधर के लतीफपुरा गांव में प्रशासन द्वारा चलाए गए तोड़ फोड़ अभियान ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। यह विध्वंस अभियान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान और उचित सीमांकन के बिना चलाया गया था। सर्द रातों में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से इस जगह का दौरा किया और पाया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल पुनर्वास और पर्याप्त मुआवजे की आवश्यकता है।

सोम प्रकाश ने सीएम मान से अनुरोध किया है कि वह संबंधित अधिकारियों को मामले को देखने और लतीफपुरा के प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहें।

 

पंजाब से लेकर देश-दुनिया की हर खबर के लिए Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें