Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुनिशा शर्मा के अंतिम संस्कार के कवरेज पर रीम शेख ने मीडिया को खरी खोटी सुनाई

December 29, 2022

तुनिशा शर्मा के अंतिम संस्कार के कवरेज पर रीम शेख ने मीडिया को खरी खोटी सुनाई

नई दिल्ली: ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ की अभिनेत्री रीम शेख ने दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के अंतिम संस्कार की कवरेज को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है। टीवी एक्ट्रेस और तुनिशा शर्मा की दोस्त रीम शेख ने कहा है कि यह काफी परेशान करने वाला है कि मीडिया इस तरह से किसी के अंतिम संस्कार को कवर कर रहा है। अपनी ओर से जारी बयान में रीम ने कहा, ‘‘आज हमने एक मुस्कान खो दी, हमने जीवन से भरपूर एक व्यक्ति को खो दिया। उसे जाने देना दिल तोड़ने वाला था। कलाकार होने के नाते, हमारा जीवन एक खुली किताब है और हम इस तथ्य की सराहना करते हैं कि मीडिया हमेशा हमारे उतार-चढ़ाव का हिस्सा रहा है, हम मनुष्य भी असहनीय नुकसान से निपटने के दौरान थोड़ी निजता के हकदार हैं।’’

इसी तरह आगे बढ़ते हुए, रीम ने कहा, ‘‘तुनिषा की मां अपने संदेश को फैलाने के लिए मीडिया की आभारी थीं, फिर भी यह देखना बहुत निराशाजनक था कि उसी मीडिया ने उस माँ को उसकी बदतर हालत में और अचेत अवस्था में कैद किया, जिसने अभी-अभी अपनी बच्ची खोई है। मेरा खून खौल उठा जब अंतिम संस्कार के दौरान हमें बाइट देने के लिए कहा गया। कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि मैं क्या महसूस करती हूं।’’उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम समझते हैं कि उनके लिए समाचार कवर करना और दर्शकों को अपडेट करना महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी करीबी और इतने कम उम्र के व्यक्ति को खोने के दर्द और दुख का वर्णन नहीं किया जा सकता। हर कोई ऐसे समय में अकेले में शोक मनाने का हकदार है और वह मीडिया द्वारा भी सम्मान दिया जाना चाहिए।’’

रीम ने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘कृपया उन्हें अकेले छोड़ें, प्राइवेसी दें, और इस तरह की स्थितियों के प्रति कुछ भावनाएं रखें। दिल भी रखें। यह आपको एक बेहतर इंसान बनाएगा।’’ गौरतलब है कि,2018 में तुनिषा के पिता का निधन हो गया और तब से तुनिषा और उनकी मां ने एक-दूसरे का साथ दिया। तुनिषा के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी मां टूट गई और बेहोश हो गई। वहां मौजूद अ•िानेता शिविन नारंग ने तुनिषा की मां के बेहोश होते ही उन्हें पकड़ कर कुर्सी पर बिठा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें