Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी होने के नाते चुनौतियों को स्वीकार करना हमेशा लगता है अच्छा : Sumeet Singh Sarao

December 29, 2022

पंजाबी होने के नाते चुनौतियों को स्वीकार करना हमेशा लगता है अच्छा : Sumeet Singh Sarao

मुंबईः पॉलीवुड फिल्म ‘गन एंड गोल’ द्वारा पंजाबी सिनेमा में प्रभावी आगमन करने वाले उम्दा एक्टर सुमीत सिंह सराओ आज यूनाइटेड किंगडम में एक सफल व्यवसायी के तौर पर भी अपना शुमार करवाते हैं। पंजाबी मनोरंजन उद्योग में बहुत थोड़े समय दौरान अपनी अलग एवं सशक्त पहचान स्थापित कर लेने वाले यह डैशिंग एक्टर यूनाइटेड किंगडम में शूट की जा रही पंजाबी एवं हिंदी फिल्मस, गानों और कॉन्सर्ट प्रोजेक्ट्स के लिए भी गो-टू मैन बन गए हैं। वर्ष 2015 में ‘सराओ फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस’ के तहत निर्मित की गई फिल्म ‘गन एंड गोल’ को वह अपने शुरुआती सफर की बेहतरीन फिल्म मानते हैं , जिसमें मुकेश तिवारी और अन्य दिग्गज एक्टर्स संग उन्होंने अपनी प्रभावपूर्ण एक्टिंग कला का लोहा मनवाया। अब और तब के बीच की अवधि में वह सुख संघेड़ा, राहुल चहल, अम्मी विर्क, दीप जंडू और फिल्म और संगीत उद्योग के कई अन्य शीर्ष कलाकारों के साथ काम करते हुए विभिन्न पंजाबी पॉप गीतों का निर्माण और उनमें अभिनय भी करते आ रहे हैं।

उन्होंने बॉलीवुड, पॉलीवुड की 3 अन्य फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें एक रिलीज हो चुकी है और 2 रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा की एक नवीनतम फिल्म में उन्हें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और एल्नाज़ नोरोज़ी के साथ काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला हैं, जो जल्द रिलीज़ होने जा रही हैं। उन्होंने बेहद सफल और चर्चित पंजाबी फिल्मों ‘किस्मत 2’ और ‘शेर बग्गा’ को फाइनेंसर और प्रोडक्शन हेड तौर पर यूके में सफलतापूर्वक प्रबंधित करने का भी श्रेय हासिल किया हैं। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले साल 2023 में फिल्म्स और भव्य म्यूजिक वीडिओज़ करने के अलावा नेटफ्लिक्स सीरीज़ सहित कई और रोमांचक और शानदार प्रोजेक्ट शुरू करने की भी उनकी योजना हैं। पंजाबी सिनेमा क्षेत्र में पड़ाव दर पड़ाव अपनी करियर स्थिति मजबूत करते जा रहे सुमीत कहते हैं “पंजाबी होने के नाते मुझे चुनौतियों को स्वीकार करना हमेशा पसंद रहा हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाबी सिनेमा में फिल्म ‘गन एंड गोल’ के साथ अपनी शुरुआत करना मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव था, “मैं भाग्यशाली हूं कि एक युवा और प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी के मेरे किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। उनके अनुसार सिमरनजीत सिंह हुंदल पंजाबी सिनेमा के बाकमाल निर्देशक हैं, जिनके बेहतरीन निर्देशन में मुझे उस असरदार फिल्म में एक अभिनेता के तौर पर अभिनय के हर रंग दिखाने का मौका मिला। सुमीत बताते हैं “अपने अब तक के अभिनय के सफर दौरान मैंने अपने हर प्रोजेक्ट वह चाहे फिल्म्स हो या फिर म्यूजिक वीडियो में एक अभिनेता के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है, जैसे सिंगर जग्ज धालीवाल, म्यूजिक दीप जंडू का म्यूजिक वीडियो ‘चूड़े वाली नार’ । उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से मुझ सहित हमारा पूरा परिवार चाहे लंदन में बसा आ हैं , लेकिन इसके बावजूद पंजाब और पंजाबियत के प्रति हमारी भावनाएं कभी मध्म नहीं हुई और न ही अपनी असल मिट्टी से कभी नाता टूटा और यही वजह है कि मैं और हमारा प्रोडक्शन हाउस ‘सराओ एंटरटेनमेंट’ पंजाबी सिनेमा से जुड़े रहना एवं इसे तरजीह देना पसंद करता आ रहा हैं।

सुमीत बताते हैं, एक्टिंग बचपन से ही उनका शौंक रहा है। उनका कहना है ‘मुझे शुरू से ही ग्लैमर की दुनिया से बहुत लगाव था, लेकिन मैं पूरी तैयारी के बाद ही इस क्षेत्र में प्रवेश करना चाहता था और इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की और फिर ही इस क्षेत्र में पर्दापण किया। चुनिंदा और सार्थक फिल्में करने की चाह रखते शानदार अभिनेता सुमीत अपनी आगामी योजनाओं के बारे बताते हैं कि आने वाले दिनों में मैं ऐसी फिल्में करने का इरादा रखता हूं, जिनके किरदार लंबे समय तक दर्शकों के जेहन में ताजा रहें। पंजाबी सिनेमा में कदम दर कदम आगे बढ़ रहे यह डैशिंग अभिनेता अपनी अब तक की सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को देते हैं, जिन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके हर कदम को प्रोत्साहित करने में उनके माता-पिता ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है, जिनकी दुआओं और दिये जा रहे निरंतर हौसले की बदौलत ही वह अब तक का सफर सफलतापूर्वक तह कर पाए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें