Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhvinder Sukhu के प्रधान सचिव बने विवेक भाटिया, देव भूमि ग्रुप के चेयरमैन राजेंद्र विशिष्ट ने दी बधाई

December 29, 2022

CM Sukhvinder Sukhu के प्रधान सचिव बने विवेक भाटिया, देव भूमि ग्रुप के चेयरमैन राजेंद्र विशिष्ट ने दी बधाई

ऊना: हिमाचल प्रदेश के नौजवान आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रधान व विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। विवेक भाटिया की नियुक्ति का स्वागत किया जा रहा है। विवेक भाटिया ऊर्जावान अधिकारी हैं। देव भूमि ग्रुप के चेयरमैन व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र विशिष्ट ने सचिवालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विवेक भाटिया से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी । राजेंद्र विशिष्ट ने कहा कि नौजवान व ऊर्जावान अधिकारी को बेहतरीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति विवेक भाटिया का बेहतरीन दृष्टिकोण है और जरूरतमंद की मदद हो इसके लिए सदैव आगे रहकर के काम करते हैं, एक बेहतर विजन के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से विवेक भाटिया नई जिम्मेदारी को बेहतरीन ढंग से निभाते हुए बेहतर काम करेंगे और उनके अनुभव का लाभ सरकार को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें