Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mukesh Ambani के बेटे Anant Ambani की राधिका मर्चेंट से हुई सगाई

December 30, 2022

Mukesh Ambani के बेटे Anant Ambani की राधिका मर्चेंट से हुई सगाई

मुंबई: जानेमाने अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी एवं नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी तथा शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट ने गुरुवार को सगाई की। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के सगाई का कार्यक्रम आज राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में किया गया और मंदिर के पुजारियों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

युवा जोड़ी ने अपने सुनहरे भविष्य के लिए भगवान श्रीनाथजी का आशीर्वाद लेने के लिए आज सारा दिन मंदिर में बिताया और मंदिर में पारंपरिक राज-भोग-श्रृंगार समारोहों में हिस्सा लिया। परिवार के लोग और दोस्त बाद में इस खुशी का जश्न मनाएंगे।

अनंत और राधिका एक-दूसरे को कुछ वर्षों से जानते हैं और आज का समारोह कुछ महीनों बाद होने वाली उनकी शादी की औपचारिक यात्रा की शुरुआत है। अनंत ने अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है और वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में जियो और रिलायंस रिटेल वेंचर्स में बोर्ड में सदस्य के रुप में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह आरआईएल के ऊर्जा कारोबार के प्रमुख हैं। वहीं राधिका न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें