Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्याग और तपस्या का शतकीय प्रेरक जीवन जीने वाले PM Modiकी पूज्य मां हीरा बा को विनम्र श्रद्धांजलि: Ashwani Sharma

December 30, 2022

त्याग और तपस्या का शतकीय प्रेरक जीवन जीने वाले PM Modiकी पूज्य मां हीरा बा को विनम्र श्रद्धांजलि: Ashwani Sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं।पंजाब के बीजेपी नेता अश्विनी शर्मा ने PM मोदी की मां हीराबेन को दी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नही। भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodiजी. ॐ शांति ????

बता दें हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम की मां को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें