Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashmir के Hill Stations पर नए साल का जश्न मनाने वालों की उमड़ी भीड़

December 30, 2022

Kashmir के Hill Stations पर नए साल का जश्न मनाने वालों की उमड़ी भीड़

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में 2023 का स्वागत के लिए पहुंचे लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।” श्रीनगर शहर में गुरुवार शाम को मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग के हिल स्टेशनों पर नए साल का जश्न मनाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां होटल की बुकिंग फुल चल रही हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.3, पहलगाम में माइनस 4.9 और गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 और लेह में माइनस 10.2 रहा। जम्मू में 7.3, कटरा में 6.5, बटोटे में माइनस 0.5, बनिहाल में 0.8 और भद्रवाह में 1.8 न्यूनतम तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें