Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: बेकाबू मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

December 30, 2022

UP: बेकाबू मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र में बिसवां लहरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में शोएब, शादाब और मुबीन नाम के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दीक्षित के मुताबिक, मरने वाले तीनों युवकों की उम्र 30 साल के आसपास है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीक्षित के अनुसार, घटना के वक्त मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें