Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ और ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह वज़ीफ़ा स्कीम’ की शुरुआत

December 30, 2022

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ और ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह वज़ीफ़ा स्कीम’ की शुरुआत

चंडीगढ़: खेल के क्षेत्र में पंजाब की खोई हुई शान बहाल करने और फिर से राज्य को खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना यही भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। सरकार के पहले बजट ने ही इस पर मोहर लगा दी, जब साल 2022-23 के लिए पिछले साल के मुकाबले खेल के बजट में 38.14 प्रतिशत वृद्धि की गई। कुल 229 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया। साल भर खेल के क्षेत्र में सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जाते रहे।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने साल भर की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर विभाग द्वारा ब्लॉक से राज्य स्तर पर ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2022’ करवाई गईं। पंजाब में पहली बार करवाई गईं इस तरह की खेलों में खिलाडिय़ों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई गई। 3 लाख के करीब खिलाडिय़ों ने 29 खेलों में हिस्सा लिया, जबकि पहले करवाई जाने वाली खेलों में खिलाडिय़ों की संख्या 20 हज़ार तक नहीं पहुंचती थी। मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन 29 अगस्त को जालंधर में ख़ुद वॉलीबॉल खेल का उद्घाटन किया। ढाई महीने इस खेल महाकुंभ में विजेता रहे 9961 खिलाडिय़ों को 6.85 करोड़ रुपए की ईनामी राशि बांटी गई।

इस साल बरमिंघम में हुई राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब के 19 खिलाडिय़ों ने हॉकी, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग में तीन रजत और चार काँस्य पदक जीते। इसके अलावा चार खिलाडिय़ों ने जूडो, साईकलिंग और एथलैटिक्स में हिस्सा लिया। 23 पंजाबी खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री ने कुल 9.30 करोड़ रुपए की ईनामी राशि से सम्मानित किया। पहली बार हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को नकद ईनामी राशि दी गई।

पंजाब के उभरते हुए खिलाडिय़ों की हौसला अफज़़ायी के लिए हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम अधीन वज़ीफ़ा स्कीम की शुरुआत की गई। इस स्कीम के अंतर्गत 12.50 करोड़ रुपए का बजट उपबंध किया गया है, जिसके अंतर्गत सीनियर नेशनल मुकाबलों में कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी को 8000 रुपए प्रति माह और जूनियर नेशनल में विजेता खिलाड़ी को 6000 रुपए प्रति माह वज़ीफ़ा एक साल के लिए दिया जायेगा।

पंजाब में खेल का स्तर ऊँचा उठाने, खिलाडिय़ों को सम्मान, नौकरी देने और लम्बे समय की योजनाएँ बनाने के लिए कारगर खेल नीति बनाने के लिए खेल माहिरों की समिति बनाई गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर नीति लागू होगी। इस सैशन के दौरान 4750 खिलाड़ी स्पोर्ट्स विंग स्कूलों में और 1000 खिलाड़ी स्पोर्ट्स विंग कॉलेजों में दाखि़ल किए गए। प्रशिक्षकों की नयी भर्ती के लिए योजना बनायी गई। रोइंग खिलाडिय़ों को किश्तियाँ और शूटिंग रेंजों के लिए बजट घोषित किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें