Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

breaking : यमुनानगर ट्रक से तेल चोरी के आरोप में दो चोरों के गले में डाली जूतों की माला, ढोल लेकर गली-गली घुमाया

December 31, 2022

breaking : यमुनानगर ट्रक से तेल चोरी के आरोप में दो चोरों के गले में डाली जूतों की माला, ढोल लेकर गली-गली घुमाया

यमुनानगर की सडको पर खडे ट्रको से कई बार डीजल चोरी की वारदात सामने आती रही है लेकिन देर शाम दो ट्रक चालक ही तेल चोरी करते हुए पकडे गए और पकड भी ट्रक मालिक ने लिया जिसके बाद दोनों युवको को ट्रक के साथ ही जंजीरों से बांध दिया गया और उनको बांधने के बाद उनकी लाठी डंडो से जमकर पीटाई की गई सडक के किनारे कई घंटो तक यह ड्रामा आम लोगो को देखने को मिलता रहा लोगो की भीड भी इक्टठा होना शुरू हो गई तो बाद में ढोल भी मौके पर मंगवाया गया जिसके बाद दोनो युवको को जमीन पर बिठा कर दोनो के गले में जूतो की माला पहनाई गई और ढोल बजाना शुरू कर दिया ताकि इन चोरो की करतूत सभी लोग देख सके।

इन लोगो का यमुनानगर की पुलिस पर विश्वास नही था क्योंकि पुलिस जब इन लोगो को गिरफतार करती तो बाद में उन्हें कुछ ही देर के बाद छोड देती इस लिए यह लोग इन चोरो को ऐसी सजा देना चाहते थे कि यह चोर दुबारा ऐसी हरकत न करे दोनों चोरो के गले में जूतो की माला पहनाकर इन्हें गलियों के बीच घुमना शुरू कर दिया आगे आगे ढोल बज रहा था तो पीछे पीछे लोगो की भीड चोर को पकडे हुए नारे लगा रही थी कि गली गली में शोर है काला भाई चोर है यह सिलसिला कई घंटे तक देखने को मिला लेकिन हैरानी इस बात की थी। इस बात की जानकारी भी पुलिस के कानो तक नही पहुंची हालाकि ट्रक चालक कैमरे के सामने तो नही आए लेकिन उनके अनुसार ट्रको से डीजल चोरी और बैटरी चोरी की वारदात यमुनानगर में आम हो गई थी पुलिस के पास जाने पर भी कुछ रिसपॉंस नही मिलता था।

जिसके बाद आज जब यह चोर पकडे तो उन्होने माना कि उन्होंने डीजल भी चोरी किया और बैटरी भी हालाकि इन चोरो को घुमाते समय इनका वीडियों भी जमकर बनाया गया और उसे वायरल भी किया गया बताया जा रहा है कि दोनो चोरो को ढोल बजाते हुए पहले कई गली मोहल्लों में घुमाया और बाद में उन्हे उन्ही के घर पर छोड कर यह लोग आ गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें