Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP: अमेठी के Railway Track पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

December 31, 2022

UP: अमेठी के Railway Track पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने शनिवार को बताया कि वरना ठीकर गांव के रहने वाले देव तिवारी (28) का क्षत-विक्षत शव 30 दिसंबर की देर शाम पास की रेल पटरी पर मिला। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मौत की वजह के बारे में जल्द पता लगा लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें