Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में स्पोर्ट्स स्कूल के दो स्टाफ क्वार्टर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी, राई थाना में मामला दर्ज

January 3, 2023

सोनीपत में स्पोर्ट्स स्कूल के दो स्टाफ क्वार्टर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी, राई थाना में मामला दर्ज

मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के बंद दो स्टाफ क्वार्टर से चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित लैब अटेंडेंट के पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उनके साथ ही सेवानिवृत्त केयर टेकर के क्वार्टर में भी चोरी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मूलरूप से हिसार के गांव सरसोद निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी निर्मला रानी मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें स्कूल परिसर में क्वार्टर नंबर बी-12 मिला हुआ है। वह एक साल से क्वार्टर में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में शीतकालीन अवकाश के तहत 15 दिन की छुट्टी की गई है, जिसके चलते वह क्वार्टर पर ताला लगाकर अपने पैतृक गांव गए थे। एक जनवरी की शाम को वह अपने बेटे विक्रांत नैन के साथ अपने क्वार्टर पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि क्वार्टर के ताले व कुंडे टूटे हुए थे। अलमारी व बेड का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे के अंदर से सभी आभूषण व नकदी चोरी मिले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें