
Seva Bharti to Set Up Mehndi Stalls in Karnal for Karwa Chauth : करनाल। करवाचौथ के अवसर पर सेवा भारती हरियाणा प्रदेश की ओर से 27 से 29 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में मेहंदी स्टॉल लगाए जाएंगे। इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से महिलाओं को मेहंदी लगवाने की सुविधा मिलेगी, वहीं प्रशिक्षित बेटियों को अपनी कला प्रदर्शित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा।
संस्था की ओर से शहर में कुल 11 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें सेक्टर-6 स्थित शिव मंदिर, पीएनबी एटीएम के पास 2 स्टॉल, सेक्टर-7 में भारत माता मार्केट के सामने 2 स्टॉल, सेक्टर-8 मार्केट में 1 स्टॉल, नरसी विलेज के तिरंगा चौक पर 1 स्टॉल, सेक्टर-32 में टू बेल्यू प्रॉपर्टी, मेन रोड पर 1 स्टॉल, सेक्टर-13 में राम वाटिका पार्क, डॉ. गुप्ता काला मार्केट के पास 2 स्टॉल, सनातन धर्म मंदिर के सामने 1 स्टॉल, दुपहरा मार्केट में फ्लाईओवर के नीचे 1 स्टॉल तथा सत्य सेवा सदन, मॉडल टाउन में 1 स्टॉल शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष विपिन अरोड़ा ने बताया कि सेवा भारती का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक मेहंदी कला के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। संस्था की ओर से इस आयोजन में अधिक से अधिक महिलाओं से भाग लेने की अपील की गई है। कार्यक्रम की देखरेख कर रहे प्रान्त सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल ने बताया कि इस मेहंदी प्रकल्प के माध्यम से बेटियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। सेवा भारती का प्रयास है कि बेटियां अपने हुनर को निखारकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...