Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुसाइड से पहले शीजान की मां के लिए तुनिशा ने छोड़ा वॉइसमेल, कहा हर बात शेयर करने का करता है मन

January 3, 2023

सुसाइड से पहले शीजान की मां के लिए तुनिशा ने छोड़ा वॉइसमेल, कहा हर बात शेयर करने का करता है मन

मुंबई: दिवंगत एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने अपने पूर्व प्रेमी और ‘अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल’ स्टार शीजान खान की मां कहकशां फैसी के लिए एक इमोशनल वॉइस नोट छोड़ा है।वॉइस नोट के लहजे से भावनात्मक रूप से व्याकुल लग रहीं तुनिशा ने कहा था : ‘‘आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं अम्मा, बहुत ज्यादा .. आप जानते भी नहीं हो, इसीलिए आपसे हर बात शेयर करने का मन करता है।’’

‘‘इसीलिए मेरे जहन में जो भी होगा, मैं आपको बताऊंगी… मन करता है मेरे दिल में जो कुछ भी है, मैं आपसे सब कुछ शेयर कर करूं। लेकिन पता नहीं, मुझे खुद क्या हो रहा है, नहीं पता।’’शीजान की बहनों ने मुंबई में सोमवार को दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लिए वॉयस नोट बजाया।20 वर्षीय एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सह-कलाकार और पूर्व प्रेमी शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी।तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद शीजान की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। उन्हें वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को पालघर जिले में गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें