Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Brazil में हजारों लोगों ने Football के दिग्गज Pelé को दी अंतिम विदाई

January 3, 2023

Brazil में हजारों लोगों ने Football के दिग्गज Pelé को दी अंतिम विदाई

सैंटोसः ब्राजील के सैंटोस शहर में हजारों लोग फुटबॉल के दिग्गज पेले को अंतिम विदाई देने के लिए जमा हुए। पेले की गुरुवार को कोलन कैंसर से 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सैंटोस के घरेलू मैदान उरबानो काल्डिरा स्टेडियम में उनका वेक (जागरण) आयोजित किया गया, जहां प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भाग लेने वालों में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और दक्षिण अमेरिका के कॉनमबोल फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख अलेजांद्रो डोमिंगुएज शामिल थे।

इन्फैनटिनो ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि दुनिया भर के सभी राष्ट्रीय फुटबॉल संघ तीन बार के फीफा विश्व कप विजेता (1958, 1962 और 1970) के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखें। इन्फैनटिनो ने कहा, कि हम पूरी दुनिया के सभी महासंघों से पेले के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखने के लिए कहने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि युवा लोगों, आने वाली पीढ़ियों को यह जानना और याद रखना जरूरी है कि पेले कौन थे और उन्होंने दुनिया को क्या दिया।

पेले को मंगलवार को साओ पाउलो से 60 किलोमीटर दूर स्थित तटीय शहर सैंटोस में एक निजी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां उन्हें उनकी गृहनगर टीम के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया जाता है। साओ पाउलो राज्य के गवर्नर टारसीसियो डी फ्रीटास ने मीडिया को बताया कि ब्राजील की सरकार ने सैंटोस के बंदरगाह का नाम बदलने की योजना बनाई है, जो ब्राजील और लैटिन अमेरिका में सबसे बड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें