Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ashram Flyover बंद होने से बढ़ेगी Noida में जाम की समस्या, Traffic Police हुई एक्टिव

January 3, 2023

Ashram Flyover बंद होने से बढ़ेगी Noida में जाम की समस्या, Traffic Police हुई एक्टिव

नोएडाः दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से अब नोएडा में जाम की दिक्कत बढ़ सकती है। 1 जनवरी की शाम को आश्रम फ्लाईओवर और बंद होने से सोमवार को साउथ दिल्ली, न्यू दिल्ली और नोएडा की सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला था। आने वाले वक्त में नोएडा में जाम की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ सकती है। अब साउथ दिल्ली और न्यू दिल्ली से नोएडा आने के लिए लोग दिल्ली नोएडा लिंक रोड, कालिंदी कुंज, ओखला बैराज और चिल्ला बॉर्डर का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करेंगे। इसके चलते वाहनों का दबाव इन मार्गो पर ज्यादा बढ़ेगा।

जाम की स्थिति से बचने के लिए और लोगों को परेशानी न हो, इसलिए नोएडा में ट्रैफिक कर्मियों को ज्यादा संख्या में उन रास्तों पर तैनात किया जा रहा है, जिन पर वाहन चालकों की संख्या ज्यादा है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों के लिए बंद हो गया है। जिसके चलते नोएडा से दिल्ली के सभी लिंक रोड पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव रहेगा और जाम की स्थिति रहेगी जिससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को ज्यादा संख्या में उन रास्तों पर लगाया गया है जहां पर वाहनों का ज्यादा दबाव होगा।

मंगलवार को नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी डीएनडी फ्लाईओवर से आश्रम तक के मार्ग का जायजा लेंगे और फिर यह भी तय किया जाएगा कि इस पर रोजाना 4 लाख से अधिक वाहन निकलते हैं। उनको कैसे बिना जान के निकाला जाए। डीएनडी लूप के पास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली के इलाकों में रही। लेकर आने वाले दिनों में यह दिक्कते नोएडा के लिंक रोड पर भी दिखाई देंगी। इसीलिए अभी से नोएडा की ट्राफिक पुलिस सतर्क है और कोशिश कर रही है कि नोएडा ले और नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को जाम की परेशानी सामना ना करना पड़े।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें