Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गौ वंश की देखभाल के लिए गऊ शालाओं में किए जाएं उचित प्रबंध, DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लिया जायज़ा

January 3, 2023

गौ वंश की देखभाल के लिए गऊ शालाओं में किए जाएं उचित प्रबंध, DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लिया जायज़ा

गुरदासपुर: व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए डीसी गुरदासपुर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने गौशाला कलानूर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर परिषदों एवं नगर निगम बटाला के अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र से गौ उपकर वसूल कर समय से जमा कराने के निर्देश दिए, ताकि गायों की सेवा हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल पंपों, मैरिज पैलेसों, सीमेंट की दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों या सामानों पर लगाए गए काउ सेस की पूरी वसूली की जाए।

डॉ. हिमाशु अग्रवाल ने बताया कि सरकारी गौशाला कलानूर में 300 गाय रखने की क्षमता है, जबकि जिला पशु कल्याण संस्था इस गौशाला में 485 गायों की सेवा कर रही है। जिला प्रशासन भी पंजाब सरकार के सहयोग से गौशाला की क्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही गौ परिवार की सेवा के लिए पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि गौशाला में जमा गोबर का उचित तरीके से निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को गौशाला के चारों ओर बाड़ लगाने के लिए पेड़ लगाने के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा देखने में आया है कि कुछ लोग गायों को रात के समय गौशाला के गेट के सामने छोड़ देते हैं जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि गौशाला में पहले से ही क्षमता से अधिक गायों की संख्या है और अधिक गायों के आने से व्यवस्थाओं में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रात के समय अपनी गाय को जबरदस्ती गौशाला के सामने छोड़ने की कोशिश करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों के अनुसार सर्दी और गर्मी में 2.57 प्रतिशत गाय की नस्ल स्वाभाविक रूप से मर जाती है, जो एक प्राकृतिक घटना है। उनके संज्ञान में लाया गया है कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके खिलाफ उन्होंने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें