लुधियाना: त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही लुधियाना स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिवीजन नंबर-3 के पास एक दुकान पर छापेमारी की। यहां जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अनहाइजेनिक और कथित तौर पर न खाने योग्य वेज और नॉनवेज फ्रोजन खाद्य सामग्री बरामद हुई।
तीनों फ्रिजों में मिली फंगस
जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को दुकान में रखी कई फ्रोजन खाद्य वस्तुओं की स्थिति खराब मिली। अधिकारियों के मुताबिक दुकान में रखे तीनों फ्रिजों में काफी मात्रा में फंगस लगी हुई थी। इसके अलावा कई खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट भी निकल चुकी थी।
जांच में कुछ फ्रोजन खाद्य पदार्थ करीब 10 महीने पुराने भी पाए गए। अधिकारियों ने ऐसी कई खाद्य वस्त ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि डिवीजन नंबर-3 के पास स्थित दुकान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड की थी। जांच के दौरानुओं को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
चार खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
जिला स्वास्थ्य अधिकारी विशेष जैन ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि डिवीजन नंबर-3 के पास स्थित दुकान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड की थी। जांच के दौरान अनहाइजिनिक वेज और नॉनवेज फ्रोजन खाद्य पदार्थ मिले।
उन्होंने बताया कि फिलहाल दुकान से चार सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक्सपायर्ड सामान को किया गया नष्ट
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुकान में कई ऐसी फ्रोजन खाद्य सामग्री मिली, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। कुछ सामान लंबे समय से फ्रोजन हालत में रखा हुआ था। विभाग की टीम ने ऐसी कई खाद्य वस्तुओं को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर नजर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान नकली और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री बढ़ने की आशंका रहती है।
दूध, पनीर, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के साथ-साथ फ्रोजन फूड की भी जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सैंपल लेने के साथ-साथ संबंधित दुकानदारों के खिलाफ चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)
मेष: दिन शुभ रहेगा...