Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी : साइकिल सवार महिला को Car ने मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा

January 4, 2023

यूपी : साइकिल सवार महिला को Car ने मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार एक महिला को टक्कर मार दी और उसे 200 मीटर से अधिक दूर तक घसीटता ले गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। महिला को कौशांबी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना मेंचालक भी घायल हो गया है, जो प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती है।

शिकायतकर्ता के हवाले से पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारण महिला साइकिल सहित कार के पहिए में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला कंप्यूटर क्लास के लिए जा रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें