Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंचाई घोटाला मामला: विजिलेंस द्वारा पूर्व मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को सम्मन जारी, 9 जनवरी को होगी पूछताछ

January 5, 2023

सिंचाई घोटाला मामला: विजिलेंस द्वारा पूर्व मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को सम्मन जारी, 9 जनवरी को होगी पूछताछ

चंडीगढ़: विजिलेंस ने कथित सिंचाई घोटाला मामले में पूर्व मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को 9 जनवरी को तलब किया है। कौशल तीसरे आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें करोड़ों रुपये के घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घोटाले में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई।

विजिलेंस के अनुसार, एक आरोपी ठेकेदार ने विजिलेंस के समक्ष पूछताछ में दावा किया था कि उसने प्रोजेक्ट फाइलों को मंजूरी देने के लिए तीन उच्च आईएएस अधिकारियों को रिश्वत दी थी। विजिलेंस ने पिछले सप्ताह पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों से मामले में पूछताछ की थी।

बता दें कि इससे पहले भी विजिलेंस ने पूर्व मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को दो बार सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन अपनी विदेश यात्रा पर होने के कारण वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हो सके थे।

 

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें