Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jacqueline ने वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा, देखें तस्वीर

January 5, 2023

Jacqueline ने वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा, देखें तस्वीर

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 2022 साल में बहुत सी सुर्ख़ियों में बानी रहीं। उनके लिए 2022 साल कुछ ज्यादा खास नहीं रहा, दरअसल पिछले साल महाठग सुकेश चंक्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने की वजह से जैकलीन बहुत सी परेशानियों में फंसी रही। लेकिन लगता है के नए साल में जैकलीन अपनी परेशानियों से बचने के लिए कुछ पॉजिटिव करना चाहती हैं।

जी हाँ, हाल ही में जैकलीन ने मां वैष्णो देवी दरबार में जाकर माथा टेका। जैकलीन की यात्रा के दौरान की तस्वीर सामने आई है। जिसे उनके फैंस के बीच बहुत पसंद भी किया जा रहा है। आपको बता दें के फोटो में वे व्हाइट स्वेटर, जींस और शूज पहने पोज दे रही हैं। जैकलीन के गले में माता की चुन्नी और माथे पर लाल टीका देखने को मिलता है। माता के दरबार में जाकर वे भक्ति के रंग में रंगी दिखीं। जैकलीन अपनी इस तस्वीर को लेकर बेहद चर्चा में बानी हुई हैं।

इसी के साथ आपको बता दें के पिछले साल महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का नाम सामने आया था। जिसके बाद ED का आरोप है कि जैकलीन ने सुकेश से करोड़ों के तोहफे लिए थे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें