Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, लाहल ने जीता टूर्नामेंट का 8वां संस्करण

January 5, 2023

अमित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, लाहल ने जीता टूर्नामेंट का 8वां संस्करण

चम्बा: अमित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का समापन वीरवार को हुआ। यह प्रतियोगिता खणी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की गयी। समापन समारोह में पूर्व भारतीय सैनिक जमीत सिंह ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष अमित ठाकुर की यादगार में आयोजित किया जाता हैं। इस वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का 8वां संस्करण शनिवार 1 जनवरी से शुरू तथा वीरवार को खत्म हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 30 टीमों ने हिस्सा लिया। वीरवार को इस प्रतियोगिता के 2 सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में शिव शक्ति क्लब भ्याट और खणी के बीच खेला गया, जिसमें खणी ने भ्याट को 26 रन से हराया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच में लाहल ने संचूंई को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच लाहल और खणी के बीच हुआ। फाइनल में लाहल ने खणी को अंतिम ओवर में 4 रनों से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। मुख्यअतिथि ने विजेता टीमों को 13000 चमचमाती ट्रॉफी और मोमेंटो व उपविजेता टीम को 11000 चमचमाती ट्रॉफी और मोमेंटो पुरस्कार देकर नवाजा गया।

इस मौके पर पूर्व में भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके। जमीत ठाकुर ने अपनी और से आयोजकों को प्रोत्साहन राशि भी अदा की। शिवा युवक मंडल खणी के प्रधान अभय ठाकुर और सचिव अमन पठानिया ने टूर्नामेंट में आए सभी खिलाडिय़ों का आधार व्यक्त किया। इस मौके पर सवर्गीय अमित ठाकुर के पिता पूर्व में भारतीय सैनिक मेघनाथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी (भरमौर) मनीष ठाकुर, पंचायत खणी के उपप्रधान अशोक कुमार, शारीरिक शिक्षक गणेश शर्मा, रोहित राजेश, अमन अभय, राकेश, बलवीर ठाकुर, पंकज सुनीत आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें