Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपड़ों को लेकर एक बार फिर विवादों में घिरी Urfi Javed, BJP नेता चित्रा वाघ ने Police में दर्ज करवाई शिकायत

January 5, 2023

कपड़ों को लेकर एक बार फिर विवादों में घिरी Urfi Javed, BJP नेता चित्रा वाघ ने Police में दर्ज करवाई शिकायत

उर्फी जावेद हमेशा अपने कपड़ों और बयानों को लेकर विवादों में बनी रहती है। उर्फी हमेशा अपने अजीब कपड़ों को लेकर ट्रोल की जाती है। बता दें कि हाल ही में भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी के कपड़ों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और कार्रवाई की मांग भी की थी। जिसे लेकर ने भी भाजपा नेता चित्रा वाघ को मुहतोड़ जबाब दिया था। अब उर्फी पर कोई कार्रवाई ना किए जाने को लेकर चित्रा वाघ ने महिला आयोग पर सवाल खड़ा किया है।

बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया ना आने पर चित्रा वाघ ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग से यह सवाल किया कि उन्होंने उर्फी जावेद पर कार्रवाई करने से इनकार क्यों किया? राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने उर्फी के केस को लेकर कहा था कि ‘श्लील क्या और अश्लील क्या, इसकी परिभाषा अलग-अलग व्यक्ति और प्रोफेशन के हिसाब से से तय होती है ना कि किसी के नजरिए से। ऐसे मुद्दे पर ध्यान देने के लिए महिला आयोग के पास वक्त नहीं है।’

बता दें कि एक तरफ चित्रा वाघ अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आयोग से कह रहीं थीं कि ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में ये सब नंगा नाच नहीं चलेगा।’ वहीं दूसरी तरफ उर्फी खुद इस मुद्दे पर जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने चित्रा को जवाब देते हुए कहा कि ‘मेरा तो नंगा नाच कंटीन्यू रहेगा।’ इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने इससे पहले भगवा रंग के भड़काऊ कपड़ों में कैट वॉक भी किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें