Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

राउरकेला में CM Naveen Patnaik ने विश्व कप से पहले Hockey Stadium का किया उद्घाटन

January 6, 2023

राउरकेला में CM Naveen Patnaik ने विश्व कप से पहले Hockey Stadium का किया उद्घाटन

भुवनेश्वर: एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस बार 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया जाएगा। कलिंगा स्टेडियम में 24, जबकि बिरसा मुंडा स्टेडियम में 20 मैच खेले जाएंगे।

स्टेडियम परिसर में स्टेडियम और हॉकी अभ्यास केंद्र दोनों को एफआईएच द्वारा स्तर-1 प्रमाणित किया गया है जो अपनी श्रेणी में सर्वोच्च है। स्टेडियम का नाम प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है। ओडिशा सरकार ने दावा किया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सीटेड (कुर्सी) हॉकी स्टेडियम है। स्टेडियम का निर्माण में बिना टैक्स के 261 करोड़ की लागत आई है। पटनायक ने सुंदरगढ़, गंजाम, संबलपुर और राउरकेला में हॉकी प्रशिक्षण केंद्रों का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के मौके पर कहा, ‘‘यह ओडिशा के लिए बहुत खुशी और उत्सव का क्षण है। हम न केवल लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं, बल्कि हमने राउरकेला में दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम भी बनाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह नया ओडिशा है। मैं इसे सुंदरगढ़ के लोगों और हमारे देश के हॉकी खिलाड़ियों को समर्पित करता हूं। मैं वैश्विक हॉकी बिरादरी का यहां आने और इसकी बह भव्यता का अनुभव करने के लिए स्वागत करता हूं।’’ पटनायक ने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भारतीय हॉकी को वैश्विक ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें